Jamshedpur-Fire : मानगो में राजमहल अपार्टमेंट में लगी आग, जल गया 20 मीटर इलेक्ट्रिक पैनल, स्थानीय लोगों के प्रयास से बुझायी गयी आग, एक घंटा बाद पहुंचा दमकल

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के चेपापुल स्थित राज महल अपार्टमेंट में शुक्रवार की देर रात लगभग 1:30 ब्लॉक 4 के बेसमेंट के मीटर रूम में आग लग गई। आग काफी तेज थी। इस आग में करीब 20 मीटर तक इलेक्ट्रिक पैनल जल गया है। अपार्टमेंट का काफी नुकसान हो गया है। अपार्टमेंट में रहने वाले फैजान और उनके साथी की सूझ बूझ और फौरन हरकत में आने की वजह से आग पर फायर एक्सटिंग्विशर के मदद से काबू पा लिया गया था। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी थी। जानकारी देने के एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी राज महल पहुंची। तब तक फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!