जमशेदपुर : करणी सेना की एक बैठक रविवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में हुई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई और कहा गया कि हिंदुत्व खतरे में है, आये दिन हिंदुत्व पर प्रहार हो रहा, धर्मान्तरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। लव जिहाद जैसी घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इन सब चीजों को रोकने के लिए हिंदुत्व एकता को बनाये रखना अतिआवश्यक है। इसलिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना जरूरी है। करणी सेना संगठन पर देश के हिंदुओ को विश्वास है। (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक आगामी 27 नवंबर (रविवार) को जमशेदपुर पटमदा में दोपहर 12 बजे से होगी, जिसमें सभी सदस्यों को कहा गया कि अपने साथ और भी सनातनियों को जोड़ें और बैठक में साथ ले कर आएं। बैठक में मुख्य रूप से पूर्वी जमशेदपुर के प्रभारी आशीष कुमार सिंह, मधुरेश, अभिषेक, चिंटू, प्रिंस, अनिकेत, राजेश, सत्यनारायण, चंदन, सूरज सिंह, राजेश, विशाल, अभय, सुमित समेत दर्जनों करणी सैनिक उपस्थित थे।