खबरJamshedpur : किसान बिल के खिलाफ मुख्यमंत्री से मिला मानगो गुरुद्वारा का...
spot_img

Jamshedpur : किसान बिल के खिलाफ मुख्यमंत्री से मिला मानगो गुरुद्वारा का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने कहा-झारखंड सरकार हर वक़्त किसानों के साथ

राशिफल

जमशेदपुर : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की उनकी सरकार पूर्णरूपेण किसानों के साथ है और रहेगी। उन्होंने उक्त बातें शुक्रवार को मानगो गुरुद्वारा के तीन-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से एक औपचारिक मुलाकात के दौरान कही। मुख्यमंत्री के जमशेदपुर आगमन पर मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल उनसे उलियान में मिला और ज्ञापन सौंपकर किसानों की तकलीफों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, सुखवंत सिंह व जसबीर सिंह ने मुख्यमंत्री से मिल उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर किसान आंदोलन की पीड़ा उनसे साझा की। मुलाकात के बाद भगवान सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी मुलाकात सौहाद्रपूर्ण माहौल में हुई। मुख्यमंत्री ने साकारत्मकता के साथ कहा की झारखण्ड सरकार हर वक़्त किसानों से साथ खड़ी है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading