खबरjamshedpur Mango jam- मानगो में दो घंटे तक लगा रहा जाम, दोनों...
spot_img

jamshedpur Mango jam- मानगो में दो घंटे तक लगा रहा जाम, दोनों ब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार, लोग परेशान

राशिफल

जमशेदपुर: मानगो में सोमवार को दो घंटे तक जाम रहा. यह जाम करीब 10.30 बजे के बाद से लेकर 1 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही. जाम से दोनों ब्रिज पर लोग फंसे रहे. वाहन रेंगते रहे, इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. एंबुलेंस के मरीजों के परिजनों भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मानगो में डिमना रोड, न्यू पुरुलिया रोड और ओल्ड पुरुलिया रोड तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही. कमोवेश मानगो बस स्टैंड तक यह जाम की स्थिति बनी हुई है.(नीचे भी पढ़े)

यातायात पुलिस जाम हटाने की कोशिश में लगी रही. यह जाम करीब दो घंटे के बाद खत्म हुआ. इसके बाद लोगों को राहत मिली. विदित हो कि आए दिन मानगो ब्रिज पर जाम लगता है. इससे आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें होती है. मानगो को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है. मानगो में जब तक फ्लाईओवर नहीं बनता तब तक जाम से निजात नहीं मिलेगी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading