खबरJamshedpur : साकची रामलीला मैदान में चला झारखंड युवा मोर्चा का सदस्यता...
spot_img

Jamshedpur : साकची रामलीला मैदान में चला झारखंड युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड युवा मोर्चा नगर कमेटी के द्वारा नगर अध्यक्ष जीतू सिंह के नेतृत्व में साकची रामलीला मैदान में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें यशवर्धन गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने झारखंड युवा मोर्चा का दामन थामा। मुख्य अतिथि जिला संगठन सचिव विजय नायक एवं नगर अध्यक्ष जीतू सिंह ने सभी युवाओं का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। नगर अध्यक्ष जीतू सिंह ने कहा इन सभी युवा भाइयों के पार्टी में जुड़ने से झारखंड युवा मोर्चा मैं एक नई बल और ऊर्जा का संचार होगा और संगठन मजबूत होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सह सचिव समीर दास नगर उपाध्यक्ष सोनू खान नगर उपाध्यक्ष जगराज सिंह नगर मीडिया प्रभारी इकबाल नदीम नगर सह सचिव विनीत जयसवाल कोषाध्यक्ष सरवन कुमार नगर सोशल मीडिया प्रभारी बंटी खान संगठन सचिव राहुल ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदीप जयसवाल युवा नेता सिमरान भाटिया युवा नेता माशूक मनीष टेल्को समिति अध्यक्ष रोशन शर्मा एवं सभी बस्ती वासी उपस्थित थे

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading