जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती का टीचर्स एसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी (टाकू) का अध्यक्ष चुने जाने पर कॉलेज परिसर में शिक्षक एवं शिक्षक कर्मचारियों की ओर से उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ मुदिता चंद्रा, केयू ब्रांच कोऑर्डिनेटर डॉ आर के चौधरी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ बीएन ओझा, सचिव डॉ बी बी भुइंया, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ पी के भुइयां, सचिव आरसी ठाकुर के अलावे सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थै।
[metaslider id=15963 cssclass=””]