Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के फालदोहा गांव निवासी भाजपा नेता पार्थो महतो के पिता भवानी कांत महतो का निधन हो गया. इसकी सूचना पाकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा उनके आवास पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी. विदित हो की पार्थो महतो के पिता के तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए झाड़ग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान पिछले शुक्रवार की रात हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया. मौके पर मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, संजय दास, चंदन महतो, मनोरंजन महतो, हीरा महतो समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्थो महतो व उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]