बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश के समक्ष गरीब के कल्याण को केन्द्रित कर विकास की योजनाऐं बनाने का आग्रह रखा. उनके विचारों को अंगीकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीब कल्याण की अनेकानेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम चला रही हैं. वे ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हिमायती थे. डॉ गोस्वामी बहरागोड़ा स्थित मंडल भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर पार्टी द्वारा आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. डॉ गोस्वामी और पार्टी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. डॉ गोस्वामी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठक थे. उन्होंने महज 15 वर्षों में भारतीय जनसंघ को राष्ट्रीय पटल पर एक सशक्त और प्रमुख विपक्षी दल के रूप में विकसित किया. भाजपा राष्ट्रवाद को प्रेरणा और अंत्योदय को लक्ष्य मानकर कार्य कर रही है. समर्पण दिवस पर पार्टी को सुदृढ़ बनाने के लिए पार्टी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष धनराशि समर्पित किया. इस अवसर पर विशेष रूप से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बत्स घोष, जिला प्रभारी सदानंद महतो, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेब बैठा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजल महाकुड़, मंडल महामंत्री भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैड़ा, स्वरूप पाणिग्राही, चंदन पात्र, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपंकर साव, महामंत्री कवीन्द्र नाथ कुंडू, मिन्टु नायक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुईंया, नसीम अख्तर, समीर सेनापति, अपूर्वसुंदर दास, टूना नायक, कमलेश साव, स्वरूप सीट समेत अन्य उपस्थित थे.