Jamshedpur sastha preeti mahotsava : सास्था प्रीति महोत्सव के दौरान पूर्ण रुद्राभिषेक के मंत्रों से गूंजा धर्म सास्था मंदिर, भगवान धर्म सास्था के साथ देवों की शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 75वें धर्म सास्था प्रीति महोत्सव के तहत शनिवार को एकादश रुद्र पूर्णाभिषेक का आयोजन हुआ. इसको लेकर पूरा मंदिर क्षेत्र अपराह्न वेला तक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा. (नीचे भी पढ़ें)

शनिवार को धर्म सास्था प्रीति महोत्सव के तहत यज्ञानुष्ठान की शुरुआत प्रातः काल में महा गणपति होमम के साथ हुई. इसके पश्चात बाहर से पधारे पुरोहितों ने मंदिर में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं  के लिए 28 कलशों की स्थापना करायी. इसके पश्चात मंदिर के पुजारियों ने ग्यारह बार महान्यास पूर्वक एकादश रुद्र पूर्णाभिषेक का आयोजन किया.(नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात महा आरती हुई एवं यज्ञानुष्ठान में उपस्थित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया. प्रसाद के रूप में भक्तों में 700 नारियलों के दूध से निर्मित पायस का वितरण किया गया. दूसरी तरफ आचार्य भक्त सबा के सदस्यों ने अपने मधुर भजनों से सभी का मन मोह लिया.(नीचे भी पढ़ें)

संध्या समय महा गणपति, भगवान कार्तिक एवं भगवान धर्मसास्था की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान पीके एम रवि एवं पार्टी के नाद स्वरम पर मधुर धुन ने सबका मन मोह लिया. पूरे रास्ते महिला श्रद्धालु भक्ति संगीत एवं परंपरागत नृत्य करती चल रही थीं.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!