जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर-1 में नयी कमेटी का गदठ़ किया गया. झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की नयी कमेटी का विस्तार किया जायेगा. इसके तहत झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव कर लिया गया. जिम की संचालिका के निवास स्थान कार एंड को में आदित्यपुर इकाई की गठन झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा की गई. कोरोना काल के कारण 7 महीने के बाद पहली फिजिकली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झारखंड क्षत्रिय महिला संघ ने तृप्ति सिंह को अध्यक्ष के रूप में और बबीता सिंह को महासचिव के रूप में मनोनीत किया. यह मनोनयन झारखंड क्षत्रिय महिला संघ अध्यक्ष डॉ कविता परमार और महासचिव मंजू सिंह के नेतृत्व में किया गया. नई कमेटी गठन के साथ-साथ वहां उपस्थित क्षत्राणियों ने कोरोना काल के हाल में किस प्रकार अपने दिन बिताई उस अनुभव को भी लोगों से शेयर किया. आगे भी इस विषम परिस्थिति से उबरने के लिए चर्चा किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कविता परमार के नेतृत्व में हुआ और संचालन मंजू सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आरआइटी अध्यक्ष सुजाता सिंह ने किया. डॉक्टर कविता परमार ने महिलाओं से सर्वप्रथम अपने घर और परिवार को सुरक्षित रखते हुए समाज के कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. महासचिव मंजू सिंह ने अपने महासचिव प्रतिवेदन में क्षत्रिय समाज की महिलाओं के 8 साल के कार्यों का जिक्र किया तथा सभी के सहयोग से आगे भी निरंतर समाज कार्यों को करने पर जोर दिया. नव निर्वाचित अध्यक्ष तृप्ति सिंह ने अपने जिम्मेवारी को बखूबी निभाने का भरोसा दिया. इस कार्यक्रम में क्षत्रिय महिला संघ की संरक्षिका आशा सिंह, पूनम सिंह, प्रतिमा सिंह आरआइटी सचिव डॉ मधु सिंह, सुजाता सिंह, संध्या सिंह, उर्मिला सिंह तथा रानी सिंह उपस्थित थी.
jharkhand-kshatriya-mahila-sangh-झारखंड क्षत्रिय महिला संघ ने की आदित्यपुर-1 का गठन, नयी कमेटी का होगा विस्तार
[metaslider id=15963 cssclass=””]