खबरJharkhand weather report - झारखंड में तेज धूप से लोगों को मिली...
spot_img

Jharkhand weather report – झारखंड में तेज धूप से लोगों को मिली राहत, जमशेदपुर में छाए रहे बादल, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, पारा गिरा

राशिफल

रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा. जहां सोमवार को जमशेदपुर समेत आस-पास के इलाके में बादल छाए रहे. वहीं लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली. इस दौरान जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. इसी के साथ बहरागोड़ा का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं अब तक रांची और गुमला में बूंदाबांदी हुई है. वहीं राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में यानी बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला – खरसावां में देर शाम तक बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

23 अप्रैल को इन जिलों में बूंदाबांदी का येलो अलर्ट – राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में तेज हवाओं के झोंके के साथ बूंदाबांदी के आसार है. इसी के साथ वज्रपात की भी संभावना है. इस दौरान राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में यानी रांची, गुमला बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला – खरसावां में बारिश का अनुमान है.
24 अप्रैल से फिर हीटवेव की स्थिति – रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 अप्रैल से राज्य के कोल्हान प्रमंडल में फिर हीटवेव की स्थिति रहेगी. इसे लेकर उन्होंने लोगों को अलर्ट किया है. 

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading