खबरLockdown 2.0 : Arka Jain Uiversity के हिमांशु कुमार सिन्हा Fecebook के...
spot_img

Lockdown 2.0 : Arka Jain Uiversity के हिमांशु कुमार सिन्हा Fecebook के माध्यम से सुना रहे प्रेरक कहानियां

राशिफल

Jamshedpur : आज कोरोना संक्रमण की वजह से हम सभी भारतवासी अपने अपने घरों की चहारदीवारी में सीमित होकर रह गए हैं। हम ना तो कहीं बाहर निकल सकते हैं औऱ ना ही परिवार को सिनेमा, सर्कस, खेलकूद के मैदान, पार्क, मॉल ले जा सकते हैं। इन हालात में मनोरंजन करना और अपना मन लगाए रखना सबसे बड़ा चैलेंज है। पिछले 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद अब फेज टू में अगले 19 दिनों का लॉकडाउन किस तरह से काटा जाए यह हम सब भारतवासियों के लिए बहुत बड़ी समस्या है। जमशेदपुर के रहने वाले और स्थानीय अरका जैन यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट डीन हिमांशु कुमार सिन्हा ने अपनी ओर से कोशिश की है कि आम जनता तक थोड़ा मनोरंजन हर रोज पहुंचाएं। उनका कहना है कि लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए ये उनकी ओर से एक छोटा सा योगदान है। हिमांशु अपने फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक हर रोज़ प्रेरणादायक कहानी लोगों को सुना रहे हैं। उनके फेसबुक वॉल पर आप रोजाना एक या अधिक प्रेरणादायक कहानी सुन सकते हैं और अपना मन बहला सकते हैं। यह कहानियां बड़े ही मजेदार और रुचिकर अंदाज में उनके द्वारा सुनाई जा रही हैं। ज्यादातर कहानियां पंचतंत्र, हितोपदेश, मुंशी प्रेमचंद या और भी कई नामी-गिरामी लेखकों की किताबों से ली गई हैं। हिमांशु कुमार सिन्हा की फेसबुक वॉल का लिंक https://www.facebook.com/sinha.himanshu है। आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके उनके फेसबुक वॉल पर विजिट कर सकते हैं और मजेदार कहानियों का आनंद उठा सकते हैं। यह कहानियां हिमांशु जी की यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध हैं।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading