खबरLohardaga-एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में गांधी जयंती पर चरखा बनाओं प्रतियोगिता आयोजित
spot_img

Lohardaga-एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में गांधी जयंती पर चरखा बनाओं प्रतियोगिता आयोजित

राशिफल

लोहरदगा: महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में प्राचार्य जी पी झा के तत्वावधान में सीसीए प्रभारी शिक्षक अश्विन पात्रा द्वारा पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत चरखा बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया. कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि हमारे देश में कई ऐसे महापुरुष हुए जिन्होंने अपने कार्य और विचारों से हम सभी को प्रेरित किया है इन्हीं महापुरुषों में एक हैं हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी है जिन्हें हम बापू के नाम से भी जानते है उन्होंने आजीवन सत्य व अहिंसा का पालन करते हुए देश हित हेतु कार्य किया. (नीचे भी पढ़े)

यदि हम गांधी की तस्वीर को ध्यान से देखें तो इसमें पांच चीजें प्रमुख है चश्मा छड़ी, चरखा, धोती एवं घड़ी.  सभी वस्तुएं कुछ ना कुछ शिक्षा हमें देती हैं. इनमें चरखा सबसे प्रमुख है जो हमें सादगी, मानव जाति की सेवा, दूसरों को तकलीफ ना पहुंचाने व अमीर व गरीब के मध्य एक प्रेम की शिक्षा देती है. गांधी जी के इन्हीं शिक्षाओं व आदर्शों से बच्चों को परिचित करवाने हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया. जिसमें कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के बच्चों के बीच महात्मा गांधी तथा कस्तूरबा गांधी से संबंधित फैंसी ड्रेस व चरखा बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी में ईशानवी राज, काव्या मुखियार, एंजेल उरांव, आयांश राज व काव्या गुप्ता ने कक्षा यूकेजी में अनुश्री लकड़ा व दिव्यांश मेहता ने कक्षा प्रथम में जीविशा बोचीवाल, माही कुमारी व प्रिंस उरांव ने कक्षा द्वितीय में उत्कर्ष गुप्ता, सौम्या मेहता, मान्या गुप्ता, सनाया श्री, आराध्या झा, वैभव यश गुप्ता व जुनेद अंसारी ने प्रथम स्थान अर्जित किया इन प्रतियोगिताओं में अश्विन पात्रा, संगीता मित्तल, सोमिता दास व रजनी प्रसाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading