saraikela-accident- सरायकेला के जोजोहातू में पुलिस कर्मी ने बाइक से ग्रामीण को मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती

राशिफल

जमशेदपुर: सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा ओपी पुलिस ने जोजोहातू के एक युवक दिनेश कुमार को शुक्रवार को बाइक से टक्कर मार दी। बताते हैं की दलभंगा ओपी के पुलिस कर्मी बाइक से जा रहे थे। दिनेश भी बाइक से बाजार से समान लेने निकाला था। पुलिस कर्मी की बाइक से दिनेश की बाइक को टक्कर लग गई। इस हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने घायल दिनेश को ले जाकर सरायकेला के जिला अस्पताल में भारती कराया। यहां से हालत गंभीर होने पर घायल दिनेश को साकची के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!