खबरइस वर्ष 500 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण करेंगे : सुखराम
spot_img

इस वर्ष 500 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण करेंगे : सुखराम

राशिफल

चक्रधरपुर : विधायक सुखराम ने विश्व पर्यावरण दिवस 2020 पर कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण का विशेष दिन है। इस वर्ष 500 फलदार वृक्ष का निःशुल्क वितरण करेंगे। विधायक सुखराम ने कहा कि संपूर्ण प्रकृति की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। विधायक श्री उरांव ने कहा कि मानव ने समय के साथ-साथ बिना सोचे-समझे ही प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किया और परिणाम आज हम सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संतुलन पूरे विश्व की एक ज्वलंत समस्या हो गई है। देखा जाए तो लगभग 10,000 से अधिक प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा भी मंडरा रहा है। इस समस्या के समाधान का प्रकृति से संबंध है। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सबों को अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्य हो। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उनसे संपर्क कर फलदार पौधा ले सकते हैं।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading