खबरWest singhbhum - चाईबासा में भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल सेवा...
spot_img

West singhbhum – चाईबासा में भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल सेवा का हुआ शुभारंभ

राशिफल

रामगोपाल जेना / चाईबासा : जिला के सदर चाईबासा के बादुड़ी एवं झींकपानी प्रखण्ड के जोड़ा पोखर पंचायत भवन के प्रांगण में झारखण्ड राज्य प्रज्ञा केंद्र संचालक यूनियन जिला इकाई पश्चिम सिंहभूम के सौजन्य से संघ का जिला कमिटी के पदाधिकारियों, प्रदेश उप सचिव पंचायत के मुखिया एवं पर्व पंचायत समिति सदस्य ने संयुक्त रूप से पेय जल सेवा का उदघाटन किया. इस अवसर पर आम जनों के बीच नींबू शरबत का भी वितरण किया गया.प्रदेश कार्यकारी सदस्य सह जिला संघ के संस्थापक फनी भूषण महतो ने कहा कि मानव सेवा के रुप में जिला प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ जिला सभी 18 प्रखंडों में आम जनों के लिए पेयजल  सेवा का व्यवस्था कराने का प्रयास कर रही है. ताकि भीषण गर्मी में पंचायत में काम कराने के लिए पंचायत में आने वाले किसी भी आम जनों को प्यासा ना रहना पड़े . हमारी जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी का इसमें अहम योगदान है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ जिला कमिटी के पदाधिकारीयों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में यदि हमारे प्रयास से किसी प्यासे को दो ग्लास पानी पिलाकर उनके मन को तृप्त कर पाएं तो इससे बड़ी सेवा और कुछ नहीं हो सकती और ऐसी सेवा से मन को एक अलग सुकून मिलता है. इस अवसर पर जिला कमिटी के अध्यक्ष बीरसिंह तापे कोषाध्यक्ष समीर कुमार ठाकुर, महेश गोप रॉबिंसन हेंब्रम प्रदेश उप सचिव रामेश्वर बिरुआ पंचायत के के मुखिया गुरुचरण मुंडा पूर्व पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ गोप घनश्याम बिरुली,सचिन बारी,जगदीश बारी, अजय अरमान सवैया,राधेश्याम गोप, सिदयू बारी आदि प्रज्ञा केंद्र संचालकों का भी योगदान रहा .

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading