खबरWest-Singhbhum : प्रतिबंधित मांस बेचने ले जा रहे महिला-पुरुष को पुलिस ने...
spot_img

West-Singhbhum : प्रतिबंधित मांस बेचने ले जा रहे महिला-पुरुष को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी

राशिफल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा में शुक्रवार को मुख्य सड़क चौक पर प्रतिबंधित मांस बेचने के लिए स्कूटी पर सवार होकर गुवा जा रहे एक महिला व एक पुरुष को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने प्रतिबंधित मांस लदी स्कूटी को भी पुलिस को दे दिया है। बताया जाता है कि गुवा थाना क्षेत्र के कल्याणनगर के मो शाहिद और महिला साजिया परवीन जगन्नाथपुर मौलानगर से दोनों मिलकर प्रतिबंधित मांस लेकर लौहांचल में सप्लाई करते हैं। शुक्रवार को दोनों रंगेहाथ बड़ाजामदा में पकड़े गये। पुलिस ने स्कूटी समेत प्रतिबंधित मांस को भी जब्त कर लिया है।

बड़ाजामदा मुख्य सड़क चौक के समीप पकड़े गए मो शाहिद और साजिया परवीन ने स्वीकारते हुए उपस्थित लोगों को बताया कि दोनों गुवा कल्याणनगर के रहने वाले हैं। वे लोग मिलकर वर्षों से प्रतिबंधित मांस लेकर नोवामुंडी, बड़ाजामदा और गुवा में बेचते हैं। इससे जो भी पैसे आते हैं उसे परिवार चलाने में खर्च किए जाते हैं। शुक्रवार को भी इसी कड़ी में जगन्नाथपुर के मौलानगर से प्लास्टिक बैग में लेकर बड़ाजामदा पहुंचे ही संदेह होने पर दोनों को रोककर तलाशी ली गई, तो प्रतिबंधित मांस निकला। तत्काल लोगों ने स्थानीय ओपी पुलिस को सूचना देकर बाजार चौक बुला लिया। पुलिस आने के बाद बैग खोलकर देखा, तो सही पाया गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बैग में भरे प्रतिबंधित मांस को पुलिस साथ ले गई है। ओपी प्रभारी शोभनाथ सोरेन ने बताया कि फिलहाल मैं विशेष काम के लिए रांची आया हूं। यदि स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है, तो मामला सही है। दोषी पर जांच कर कार्रवाई होगी।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading