
जमशेदपुर : दिल्ली के मेट्रोपॉलिटन होटल में इंटक के दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला इंडस्ट्रियल ऑल के तरफ से आयोजित किया गया. इसमें इंटक के अलावा अन्य मजदूर संगठन के सदस्य भी मौजूद रहे. इस कार्यशाला में वर्तमान परिस्थितियों को लेकर चर्चा किया गया. जिसमें कोविड-19 के कारण बेरोजगारी एवं श्रमिकों के मारे जाने पर विस्तार से चर्चा की गई. मौके पर उपस्थित जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने कहा कि टाटा स्टील एक ऐसी संस्था रही जिसने वैश्विक त्रासदी के दौर में किसी की नौकरी नहीं ली. एवं जो कर्मचारी कोविड-19 के कारण मारे गए उनके परिवार को सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल ऑल एशिया के जनरल सेक्रेटरी एवं जेनेवा के भी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.



