
आदित्यपुर: सरायकेला जिले के सीनी मोड़ के समीप पेटुआ ढाबा(होटल) के निकट सड़क किनारे झाड़ियों से 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की पहचान पेटुआ ढाबा के कर्मचारी बादल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि युवक दीपावली के बाद से ही गायब था.(नीचे भी पढ़े)
आज सुबह उसका शव ढाबा के समीप झाड़ियों बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सरायकेला थाना पुलिस को दी. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है, कि मृतक नशे का भी आदी था. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मृतक सीनी के आसपास किसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.











