जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को के प्लाजा मैदान में महाबली स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित गणेश उत्सव के समापन पर बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया. गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच निकले जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. रास्ते भर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए प्रतिमा के साथ आगे बढ़े. जुलूस टेल्को के विभिन्न मार्गों से होते हुए तार कंपनी स्थित सीटू तालाब पहुंचा, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणपति के आगमन की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन को सफल बनाने में क्लब के मुख्य संरक्षक जीतू सिंह, अध्यक्ष सौरव मजूमदार, संरक्षक योगेश्वर गोराई, मनीष तिवारी (बाबाजी), अनुराग मिश्रा, बिनीत जायसवाल, राजन प्रकाश और कंचन सिंह समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उपाध्यक्ष सौरव घोष, सोरिन घोष व संतोष, कोषाध्यक्ष गोपाल महतो तथा महासचिव नीरज गुप्ता और सक्षम श्रीवास्तव ने भी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में सक्रिय योगदान दिया. क्लब सदस्यों ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया.







