
Jamshedpur : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडल समिति माधवी रोड प्रमुख नगर परसुडीह स्थित मंडल समिति कार्यालय भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें समिति के सदस्य व रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज में सेवा भाव का संदेश दिया. मुख्य अतिथि पोटक की विधायक मेनका सरदार ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो दे, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान से बढ़ कर कोई पुण्य कार्य नहीं है. शिविर में 61 यूनिट रक्तदान संग्रह किया गया. शिविर में महिलाएं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्साल लिया. शिविर में जिला परिषद सदस्य संजीव सरदार, मनोज, चरण मंडल, दिलीप कुमार, हरमोहन मंडल, श्यामल कुमार मंडल, धनपति मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, अजीत कुमार मंडल, वरुण मंडल, अशोक मंडल, आशीष मंडल, सलिल मंडल, दिनेश मंडल, गौतम मंडल, स्वराज मंडल, मनोज मंडल, हिमांशु मंडल, उत्तम मंडल, कबीर मंडल व अन्य की सराहनीय भूमिका रही.



