
Jamshedpur : आठ दिसंबर को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे है. इसको लेकर बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के बैनर तले एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय पहुंचा, जहां केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए अविलंब वापस लिए जाने सहित कई मांगों को शामिल किया गया है. एसोसिएशन की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार सुनियोजित तरीके से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को परेशान करने में जुटी है और उनके कार्यों की इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग कर उनकी निजता का हनन भी कर रही है. एसोसिएशन ने की ओर से कहा गया है कि अगर इनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो आगामी आठ दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा.



