
Jamshedpur : भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य रहे मजदूर नेता दत्तोपंत ठेंगरी की रविवार को 99वीं जयंती है. वहीं इसी दिन से ही भारतीय मजदूर संघ ने अगले पूरे साल स्वर्गीय ठेंगरी की जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित झारखंड राज्य सहकारी बैंक ने कर्मचारियों ने स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगरी का जयंती समारोह मनाया. इस दौरान झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी महासंघ के कई बड़े नेता उपस्थित थे. समारोह में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगरी के बताए आदर्शों पर चलते हुए मजदूरों के हित में काम करने के साथ ही झारखंड राज्य सहकारी बैंक को और बेहतर बनाने का निर्णय लिया. साथ ही चाईबासा सहकारी बैंक के भी जीर्णोद्धार और आधारभूत संरचनाओं को दुरुस्त करने की बात कही.



