
Chakuliya : चाकुलिया मुस्लिम बस्ती स्थित मस्जिद परिसर से हजरत मो साहब के जन्मदिन पर रविवार को ईद मिलादुन्नवी का जुलूस निकाला गया. जुलूस मुख्य पथ का भ्रमण कर वापस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ. जुलूस के साथ पुलिस के जवान भी साथ चल रहे थे. जुलूस की समाप्ति के पश्चात फतिआ पढ़कर तबरूक बांटा गया. शाम में हाटचाली परिसर में मिलाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मौलाना द्वारा हजरत मो साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. जुलूस में मो गुलाब, असगर खान, मो मोला, मो डब्ल्यू, सलीम खान, शेख शाहिद, निसार खान, रसीद खान, मो मगलू, मो जहांगीर, मो सकिल, मो मोजिन, मो मुस्तकिम, मो सुभान, मो अकिल, मो सत्तार, मो मुस्ताक, मो अकबर, रेहान खान, मो मंजर समेत अन्य शामिल हुए.



