
Jamshedpur : सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-चाईबासा मार्ग पर काली मंदिर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बाएं तरफ जंगल से एक लावारिश लाश बरामद की गयी है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृतक करीब 55-60 वर्ष का पुरुष बताया जाता है. जानकारी के अनुसार लाश करीब 3-4 दिन से पड़े रहने के कारण सड़ने लगी है तथा क्षत-विक्षत की स्थिति में है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह एक विक्षिप्त व घुमंतू इंसान था, जो कभी-कभी इस क्षेत्र में दिखता था. समाचार लिखे जाने क शव की शनिख्त नहीं हो सकी है.



