जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार को जमशेदपुर अभिभावक संघ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के प्रावधान के अनुरूप क्लास 9वीं में गये अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को क्लास 12 तक नि:शुल्क शिक्षा निजी स्कूलों में देने की मांग को लेकर संघ ने डीसी से मुलाकात की है. उनका कहना है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरे देश में लागू किया गया है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कंडिका 8-8 में प्रावधान दिए गए है कि अभिवंचित एंव कमजोर वर्ग के बच्चों को क्लास 12 तक निःशुल्क शिक्षा दिया जाना है. (नीचे भी पढ़ें)

आरटीई के अधिनियम 2009 के तहत जमशेदपुर शहर के अलग -अलग निजी स्कूलों में नामांकित अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों जो अब क्लास 8 पास कर क्लास 9वीं में चले गए है तो उन उन बच्चों से निजी स्कूल प्रबंधन स्कूल फीस की मांग करना शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा यह बोल कर फीस की मांग की जा रही है कि इस वर्ग के बच्चों को क्लास 8वीं तक ही नि:शुल्क पाने का अधिकार दिए. इसे लेकर जमशेदपुर अभिभावक संघ उपायुक्त से मिला है. वहीं इससे पूर्व भी जमशेदपुर अभिभावक संघ 12 दिसंबर 2022 को जिला प्रशासन से इसी मांग को लेकर उठाया था, परंतु अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है. ज्ञापन सौंपने में जमशेदपुर अभिभावक संघ के डॉ उमेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.


