गालूडीह: सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा भले ही तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हो, मगर कुछ व्यवस्थागत खामियों के कारण सरकार का सोच फलीभूत नहीं हो रहा है. ऐसा ही स्थिति है बड़ाखुर्शी पंचायत के आमचुड़िया गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय की, जहां विगत कई महीनों से चापाकल खराब होने के कारण इस भीषण गर्मी में भी बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.(नीचे भी पढ़े)
विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या बालक-बालिका मिलाकर कुल 53 हैं. पेयजल स्रोत की बात करें तो इस विद्यालय में दो चापाकल हैं, लेकिन वह भी तकनीकी समस्या के चलते खराब हैं. एक चापाकल में आयरन की मात्रा ज्यादा है. पानी पीने लायक नहीं है. ऐसी स्थिति में विद्यालय के नामांकित बच्चे आस-पड़ोस के घरों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं.



