बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के हिन्दी उच्च विद्यालय में शनिवार को आयोजित एसएमसी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती शामिल हुए. विधायक ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की. बैठक में विद्यालय के विकास और बेहतर शिक्षा देने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में शिक्षकों ने विधायक के समक्ष पेयजल की व्यवस्था और साईकिल स्टेंड बनवाने की मांग की. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि शिक्षकों के मांग पर जल्द ही विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी और साइकिल स्टंड का निर्माण किया जाएगा.(नीचे भी पढे)

श्री महंती ने विद्यार्थियों से कहा की वे अपने शिक्षकों का सम्मान करें और उनके बताएं मार्ग पर चलें तो सफलता जरूर मिलेगा. बैठक के पूर्व विद्यार्थियों ने विधायक के माथे पर तिलक लगाकर और अंग वस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया. मौके पर झामुमो नेता सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,उप प्रमुख मुन्ना होता,रासबिहारी साव,मदन मन्ना,सुमित माईती,खितिश मुंडा,बिशु ओझा, धोनू साव,राजू बेहरा,राजीव लेंका,देवाशीष पैरा,मनोज माईती,सुधांगशु सीट,स्कूल के शिक्षक सुब्रतो कुमार घोष,सुजीत कुमार,सीमा दे,महुआ कर,रंजन बेरा,अंजली रानी महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



