जमशेदपुर: एबीएम कॉलेज, गोलमुरी में नव नामांकित विद्यार्थियों के स्वागत एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचय कराने के उद्देश्य से इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली एवं विभिन्न छात्रहितकारी गतिविधियों की जानकारी देना था.कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एनईपी एवं एफवाईयूजीपी के अनुरूप शैक्षणिक व्यवस्था, आंतरिक मूल्यांकन, उपस्थिति, पुस्तकालय, परामर्श एवं महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया गया. (नीचे भी पढ़े)
विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. जेपी नारायण, डॉ. मनोज साव, डॉ. अनुभा जायसवाल एवं डॉ. ज्ञानती कुमारी प्रसाद तथा अन्य शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नव नामांकित विद्यार्थी उपस्थित रहे.




