
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प एसएफडी के जमशेदपुर महानगर कार्य प्रमुख दीपक भट्ट के नेतृत्व में डिमना डैम से पटमदा जाने के रास्ते हलुदबनी स्थित शहीद सिदो कान्हू मुर्मू की मूर्ति एवं शहीद स्मारक के आस पास सफाई अभियान के चलाया गया। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश सह मंत्री बापन घोष, जिला संयोजक सागर ओझा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिप अनुरंजन, नगर मंत्री सत्य प्रमाणिक, नगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, राहुल कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान महानगर एसएफडी प्रमुख दीपक भट्ट ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती अथार्त राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जनवरी माह के प्रथम सप्ताह को युवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें स्वच्छता अभियान, पेटिंग, मेहंदी, ओपन क्विज आदि कार्यक्रम करना तय हुआ है। इसी के निमित सप्ताह के पहले दो दिन स्वच्छता अभियान के तहत जमशेदपुर के सभी चौक चौराहों पर स्थापित सभी महापुरुषों के स्मारक स्थल की साफ- सफाई का कार्य होगा।












