जमशेदपुर: जमशेदपुर एसीबी को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कनीय अभियंता सुजीत कुमार राणा को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते हुए गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे प्रखंड कार्यालय स्थित उनके चैंबर से पकड़ लिया.(नीचे भी पढ़े)
बता दें कि बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर पंचायत के तेलीडीह गांव में तालाब के स्नानघाट निर्माण योजना में बिल भुगतान के एवज में एसीबी ने महिला समूह की शिकायत पर घूस लेते पकड़ा है. एसीबी के डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है. (नीचे भी पढ़े)
फिलहाल एसीबी की टीम घूसखोर कनीय अभियंता को अपने साथ जमशेदपुर ले गई है. वही एसीबी की इस कार्यवाही के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है.











