जमशेदपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जमशेदपुर प्रमंडलीय टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जलपथ प्रमंडल चक्रधरपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 69 वर्ष बताई गई है. एसीबी ने यह कार्रवाई बुधवार, 18 नवंबर 2026 को की. एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र कुमार मंडल के खिलाफ 12 जुलाई 2019 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर थाना में कांड संख्या 07/2019 दर्ज किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
उन पर पद पर रहते हुए अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था. एसीबी की जांच में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सत्य पाया गया. इसके बाद ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.












