जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई.दुर्घटना छप्पनभोग के पास रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच हुई. जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर के रोड निवासी 40 वर्षीय राजकुमार नाग पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी और थार चालक मौके से फरार हो गया.दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई.(नीचे भी पढ़े)

राजकुमार की मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों की भीड़ टीएमएच परिसर में जमा हो गई. आक्रोशित लोगों ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया. परिवार की मुख्य मांग यह है कि फरार चालक की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.फिलहाल टीएमएच परिसर में माहौल तनावपूर्ण है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और थार और चालक की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.















