जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की ओर से रविवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार के दौरान स्कूल की संचालक कुशल भारत ग्रुप के चेयरमैन नरेश अग्रवाल एवं स्कूल की प्राचार्या सुधा सिंह ने जमशेदपुर के अभिभावकों से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अपने बच्चों के नामांकन के लिए स्कूल के विजिट के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने स्कूल एवं उसकी शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जानकारी देते हुए जमशेदपुर के अभिभावकों को स्कूल की सारी व्यवस्था, स्कूल के प्रबंधन, वहां का शैक्षणिक माहौल एवं अन्य बातों का स्वयं प्रत्यक्ष मुआयना करने के लिए आमंत्रित किया. (नीचे भी पढ़ें)

चेयरमैन श्री अग्रवाल एवं स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सिंह ने स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल जैसे-जैसे उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्रीय केंद्र के रूप में उभर रहा है, वह विश्व स्तरीय एवं संतुलित शिक्षा व्यवस्था की तलाश कर रहे अभिभावकों के लिए एक ग्लोबल गेटवे के रूप में स्थापित होता जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभिनव ‘डिप्सिट्स पेडागोजी सिस्टम’ पर आधारित यह स्कूल आधुनिक तकनीक को पारंपरिक भारतीय मूल्यों के साथ सहजता से एकीकृत करता है. दोनों ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, पुरुलिया को पारंपरिक कक्षा की सीमाओं से आगे के उद्देश्यों के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें सीबीएसई पाठ्यक्रम का सख्ती से पालन करते हुए स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम एवं विज्ञान, गणित एवं भाषाओं के लिए विशेष लैब के साथ ही रोबोटिक्स लैब की व्यवस्था भी है जो भविष्य के तकनीकी कौशल को बढ़ावा देनेवाली है. उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के लिए प्रीमियम आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उसे अ होम अवे फ्रॉम होम की तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें सुरक्षा, 24/7 पर्यवेक्षण एवं उत्तम पोषण की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भाषण, पाक कला एवं विरासत जैसे विभिन्न क्लबो का संचालन किया जाता है एवं पेशेवर स्तर की खेल सुविधाएं, जैसे घुड़सवारी, तीरंदाजी, तैराकी, क्रिकेट एवं फुटबॉल आदि भी उपलब्ध कराई गई हैं. (नीचे भी पढ़ें)
श्री अग्रवाल ने बताया कि कुशल भारत ग्रुप के दृष्टुकोण से समर्थित यह स्कूल सामुदायिक सेवा की विरासत एवं पुरुलिया के साथ ही झारखंड-बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखता है. उन्होंने बताया कि ग्रुप का मिशन विद्यार्थियों को एक ऐसा वातावरण प्रदान करना है जहां उत्कृष्टता एक लक्ष्य नहीं, अपितु एक आदत के रूप में विकसित हो सके. उन्होंने कहा कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की स्थापना का उद्देश्य जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों के लिए उनके घर के पास ही विश्व स्तरीय आवासीय शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराना है. (नीचे भी पढ़ें)
प्राचार्या सुधा सिंह ने कहा कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, पुरुलिया में हम जिज्ञासु प्रतिभाओं को निखारने में विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा- हमारा स्कूल एक ऐसा समुदाय है जहां आधुनिक सुविधाएं पारंपरिक मूल्यों से मिलती हैं. हम ऐसे नवोन्मेषी विचारकों एवं सहानुभूति रखनेवाले नेताओं को तैयार करते हैं जो तेजी से बदलती दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का लक्ष्य पारंपरिक शिक्षा एवं वैश्विक क्षमताओं के बीच की दूरी को पाटना है. एक सीबीएसई स्कूल के रूप में यह अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, आधुनिक सुविधाओं और समग्र विकास के गहरे दर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को एक ग्लोबल गेटवे मुहैया कराता है.















