जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो ब्रिज पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक अर्टिगा कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कार चला रहे युवक के पैर में चोट आई है. हालांकि राहत की बात यह रही कि युवक की जान बच गई.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई
. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.








