
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत पारडीह चौक के पास एक ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में ट्रेलर का चक्का बाइक चालक पर चढ़ गया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. इधर मौके का फायदा उठाकर ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया है. फिलहाल पुलिस मृतक बाइक संख्या जेएच05बीएन 3789 से उसकी पहचान करने में जुट गई है. बाइक शमशेर आलम के नाम पर है जिसका पता जाकिरनगर नूर कॉलोनी का है. पुलिस ने संपर्क कर परिजनों को थाने बुलाया है जिसके बाद मृतक की पहचान की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार ओवरटेक करने के चक्कर में यह घटना घटित हुई है.




