
जमशेदपुरः राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा मानगो निवासी टिंकू दुबे को आखों का इलाज कराने के लिए सयोग किया गया. इसके साथ ही उसके परिवार को आर्थिक रूप से मदद की गई. इनका उद्देश्य बच्चे के जीवन में अंधकार को मिटाना है. प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के र्निदेशानुसार सोमवार की सुबह सिदगोड़ा स्थित चंद्रगुप्त सिंह के आवास में एक विशेष बैठक के माध्यम से करणी सेना ने पीड़ित बच्चे के परिवार को 20000 रुपये की आर्थिक राशी देते हुए सहयोग किया. इसके साथ ही पूर्णिमा नेत्रालय में पैसा जमा कर बच्चे का इलाज प्रारंभ किया गया. ज्ञात हो कि करणी सेना द्वारा 30 जुलाई को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमे सैकड़ो लोगो ने निशुल्क जांच करवाई थी, उसी शिविर में पाया गया कि टिंकू अपनी एक आंखों से बिल्कुल भी नही देख पाता है. टिंकू महज 15 साल का है. उसके पिता ट्रक चलाने का काम करते थे जो अभी बन्द है. परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूर्ण इलाज व ऑपेरशन को लेकर करणी सैनिकों ने परिवार को भरोसा दिलाया था कि जल्द से जल्द बच्चे की आंखों की रौशनी वापस लायी जायेगी और अपनी सेवा कार्य को निरंतर जारी रखते हुए संस्था ने इलाज शुरू करवाया दिया है. बच्चे का ऑपरेशन 13 अगस्त को तय किया गया है । इस कार्य को सफल बनाने में चंद्रगुप्त सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि राजश्री दीदी, युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह राजपूत, जिला संयोजक हरे राम सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राजीव चौहान, महेश सिंह, विकास सिंह, राणा प्रताप सिंह, बिनय सिंह, सन्दीप सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह राजपूत व अन्य लोगो ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया.




