जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत रोड नंबर-1 के समीप शुक्रवार को कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार स्कूटी के ऊपर पूरी तरह चढ़ गई. हादसे में स्कूटी सवार आरुष और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

बताया गया कि दुर्घटना में शामिल कार का नंबर जेएच05बीएफ 9582 और स्कूटी का नंबर जेएच05इजे 6592 है. घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली. पुलिस ने कार और उसके चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई. कार चालक की पहचान आदित्य कुमार (21) के रूप में हुई है, जो टेल्को न्यू मार्केट स्थित के-2/13 का रहने वाला बताया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.




