जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में पोक्सो एक्ट से संबंधित मामले में मई महीने से फरार अभियुक्त मोहित कुमार सिंह को जमशेदपुर कोर्ट के बाहर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मोहित अपनी बेल की अर्जी को लेकर कोर्ट आया हुआ था, इसी बीच पुलिस को सूचना प्राप्त हुई और पुलिस ने उसे वहीं से धर दबोचा.















