
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना अंतर्गत खरकई पुल से बागबेड़ा की रहने वाली सुनीता देवी नामक एक महिला अपने दो बच्चों संग नदी में छलांग लगा दी. जहां 3 वर्षीय बच्चा पानी की तेज बहाव में बह गया. जबकि एक चार वर्षीय बच्चा और महिला को नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने बचा लिया. बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद की वजह से महिला ने यह कदम उठाया है. हालांकि, इसको लेकर महिला से पुलिस पूछताछ करेगी, जिसके बाद ही कोई खुलासा हो सकेगा.
इधर घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही महिला का पति भी मौके पर पहुंचा. जानकारी देते हुए महिला के पति ने बताया कि कल वह अपने मायके गई हुई थी जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई उसके बाद आज सुबह जब अपने ससुराल आई तो यहां भी पति के साथ कुछ नोकझोंक हुई उसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर यहां आई और नदी में छलांग लगा दी.
फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. हालांकि अब तक 3 वर्षीय लापता बच्चे का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. महिला का ससुराल बागबेड़ा रोड नंबर 1 में है जबकि मायका जुगसलाई में है.



