
जमशेदपुर : दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान भीड़ व यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने हटिया से लोकमान्य तिलक (एलटीटी, मुंबई) के बीच वीकली पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार हटिया से इन ट्रेनों का परिचालन 2 अक्तूबर से आरंभ होगा, जो 30 अक्तूबर तक होगा. यानी हर बुधवार को हटिया से रवाना होंगी. जबकि एलटीटी से चार अक्तूबर से एक नवंबर तक परिचालन किया जायेगा. एलटीटी से प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08609 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल बुधवार को शाम 5.35 बजे हटिया से रवाना होगी तथा अगले दिन रात 11.55 बजे एलटीटी पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 08610 लोकमान्य तिल टर्निमस-हटिया स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 7.55 बजे से हटिया के लिए रवाना होगी, जो अगले दिन शाम 5.30 बजे हटिया पहुंचेगी. इस ट्रेन में दो एसी-2 टीयर, चार एसी-3 टीयर, चार स्लीपर क्लास तथा तीन जेनरल सेकेंड क्लास बोगियां रहेंगी. यह ट्रेन राउरकेली, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वार्धा, बडनेरा, अंकोला, भुसावल, इगतपुरी, कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी.



