
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिंहभूम होमियोपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल द्वारा साकची प्रोफेशनल फ्लैट क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना वैश्विक महामारी के रोकथाम के लिए होमियोपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 का मुफ्त वितरण किया गया. इसकी शुरुआत जमशेदपुर के उपायुक्त द्वारा किया गया. जिला प्रशासन के पदाधिकारियों व अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सिंहभूम होमियोपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के सचिव डॉ रवींद्र नाथ शर्मा, प्रभारी प्राचार्य डॉ कांति सुंदर चाई व अन्य डॉक्टर, कर्मचारी की उपस्थिति में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत होमियोपैथिक केन्द्रीय परिषद अनुसंधान रा निर्देशित आर्सेनिक एलबम 30 की गोली कोविड-19 से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने हेतु आम जन तक पहुँचने के कार्य को उदघाटित कर वितरण कार्य आरंभ किये.
होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन जमशेदपुर से डॉ एम डे, डॉ टीएस सग्गू, डॉ एलएम दत्ता, डॉ शफी, डॉ बीके सांग, डॉ कमलेश रिच् का सहयोग रहा. आरोग्य भारती और राजेंद्र वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से डॉ मनीषा पांडेय, डॉ पी पटेल, डॉ जवाहर प्रसाद, अभय सामंत, बी नटराजन, डॉ आरएस शर्मा, प्रसेनजित तिवारी, अखिलेश, राठौर, अमित कुमार, आमोद यादव, नारायण, विक्की, सिंधु, धन्वंतरि, सूरज, सावन, जयगोपाल की भागीदारी रही. दवाओं का प्रयोजन मित्तल होमियो सेंटर के डॉ के आर मित्तल और शशि मित्तल के द्वारा की गई है. ज्ञात हो कि आयुष मंत्रालय के एडवाइजरी के अनुरूप ही झारखण्ड सरकार ने भी इस कल्याणकारी कार्य को होमियोपैथी का सहयोग लेकर कोविड 19 के जंग को जीतने का मन बना चुकी है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हो चुकी है.

राज्यपाल ने इसका वितरण कर स्वस्थ झारखण्ड का संदेश दे चुकी है. होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रांची इकाई को झारखण्ड में इस कार्य को करने का दायित्व मिला है. अन्य स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, उनसे जुड़कर उनके मार्गदर्शन में अपने कार्य आगे बढ़ा रहे है. हर जिले में जिलाधिकारी की अनुमति और दवा लेने वाले व्यक्ति की सहमति की जरूरत है. उसके लिए पत्रक तैयार कर व्यक्ति, संगठन, उपक्रम में संख्या के आधार पर सहमति लेकर दवा वितरित की जानी है. आर्सेनिक एल्बम 30 की 5 ग्राम की गोली की डिब्बी एक परिवार के लिए होगी. व्यस्क को 6 गोली, बड़े बच्चे 4 गोली, छोटे बच्चे 2 गोली 3 दिन लगातार सुबह खाली पेट लेंगें. पुनः 2 बार 2 माह में उसी तारीख पर लगातार 3 दिन लेने से कुल 3 महीने में एक व्यक्ति को 9 खुराक लेना है.















