
जमशेदपुर : अपने अधिकारों की मांग को लेकर जमशेदपुर जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मूर्मू के नेतृत्व में राज्य भर के जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय पर 24 जनवरी को धरना देंगे. धरना 9.30 बजे सुबह से शुरू होगा. जमशेदपुर जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मूर्मू ने सभी प्रमुख/उपप्रमुखों को पत्र लिखकर इस धरना के संबंध में सहयोग मांगा है. पिछले दिनों ही बारी मूर्मू सदस्यों के साथ उपायुक्त कार्यालय गईं थी जहां उपायुक्त से नहीं मिलने से उन्होंने सबके साथ मिलकर विरोध में नारेबाजी की थी. साथ ही डीडीसी के चार्ज में उपायुक्त द्वारा किए गए इंटरनल ट्रांसफर पर रोक लगा दी और आवाज उठाई कि जिला परिषद के तहत बने जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों को उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है और उनके कार्य में दखलअंदाजी की जा रही है.बारी मूर्मू ने अपने पत्र में प्रमुख/उपप्रमुखों को पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और सभी मुखियाओं को सूचित करने का आग्रह किया है.




