
जमशेदपुर: आर्थिक मंदी और कोरोना काल में भी टाटा मोटर्स में शानदार बोनस समझौता व स्थायीकरण को लेकर आजसू के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह उर्फ बब्बू ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह का आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री ने कर्मचारियों के हित में कार्य कर सराहनीय काम किया है.















