
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर निवासी राजकुमार की पत्नी अनीता देवी (32) ने रविवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर उसे तत्काल फांसी से उतार कर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे. शव को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है. मृतका के तीन बच्चे है. मृतका के पति राजकुमार ने बताया कि अनीता काफी गुस्सैल थी. बात बात पर गुस्से में आ जाती थी. रविवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई. कमरे को अंदर से बंद कर खुद को फंदे से लटका लिया. फिलहाल परिजन फांसी के कारणों ने बारे में नहीं बता पा रहे है.







