
जमशेदपुर: बागबेड़ा स्थित बीएनआर मैदान और वायरलेस मैदान में एफसीआई के लिए गोदाम बनाने और मैदान की नापी कराई गई है. इस सम्बंध में एक ज्ञापन रेलवे के सहायक अभियंता दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर को सौंपा गया. इस दौरान आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में रेलवे के सक्षम अधिकारी को ध्यानाकृष्ट कराते हुए बताया कि क्षेत्र की बड़ी आबादी जो परसुडीह,बागबेड़ा,ट्राफिक कालोनी समेत आस पास की सभी बस्तियों के लिए उक्त मैदान पर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है.
रेलवे के पास उक्त दोनों मैदान के बदले और भी खाली भूखण्ड पड़े हुए है जिसका सुझाव हम लोगों ने दे दिया है उसका इस्तेमाल करने के बजाय चिन्हित मैदान जो बस्तिबासियो के लिए एक मात्र शादी -विवाह जैसे भी कार्यक्रम के लिए है मैदान की आड़ में रेलवे 250-300 घरो को भी तोड़ने का प्रयास कर रही है. रेलवे अपनी घृणित मानसिकता को दर्शा रही है. साथ ही महेश सिंह ने कहा कि समाचार के माध्यम से पता चला है कि इस मैदान के साथ -साथ 250 घर और मकानों को भी तोड़ा जायेगा, अगर ऐसा हुआ तो आजसू चुप रहने के बजाए रेलवे की ईंट से ईंट बजा देंगे.इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, रजनीश कुंवर, आजाद गिरी, विनय शर्मा, संजय गुप्ता, छथु लाल, गर्दा बाबा, अनिल शर्मा, बाबूलाल मल्लिक, दीपक मल्लिक, सुरेंद्र यादव, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.



