जमशेदपुर : जमशेदपुर के अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा महिला कमेटी द्वारा सोनारी के सिनेमा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। बच्चों एवं महिलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आभा महतो रहीं. वहीं निर्णायक मंडल में रविंदर कौर एवं रीमा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसमें मिसेस क्वीन गुड़िया देवी बनी. पहली रनर अप प्रेमा देवी, दूसरा रनर अप गुड्डी देवी रही. वहीं, मिस क्वीन भावना कुमारी हुई. (नीचे भी पढे)

पहली रनर अप राजश्री लोधी और दूसरा रनर अप दिव्या कुमारी रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला कमेटी की अध्यक्ष संगीता देवी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष मेघा देवी, सीमा राज सिंह, जमुना देवी, गुड़िया देवी, मंदा देवी, सोनीराम वर्मा एवं सीमा जंघेल का विशेष योगदान रहा. पुरुष वर्ग से संस्थापक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, संरक्षक किशन लाल वर्मा, अध्यक्ष ज्वाला सिंह लोधी, उपाध्यक्ष हृदयानंद वर्मा, महासचिव कमल प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुरेश वर्मा, अवध राम, संगठन सचिव परमेश्वर जंघेल, सचिव जे. शिव कुमार, भागीरथी लोधी एवं भुनेश्वर वर्मा का भी सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन सीमा राज सिंह द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जमुना सिंह ने दिया. सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार। आपu सभी के सहयोग से यह सावन महोत्सव यादगार एवं ऐतिहासिक बन सका.




