
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची के साथ बेकरी के मालिक और कर्मचारी ने छेड़खानी की है । इस मामले में स्थानीय थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हलाकि बच्ची के पिता आज एसपी दरबार पहुंचे और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इनका कहना है कि मेरे बच्ची के साथ पड़ोस के ही दुकानदार और उसके कर्मचारी ने छेड़खानी की और अपहरण करने का प्रयास किया। थाना में लिखित शिकायत के बाद में तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि जिला पुलिस कप्तान ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।











