जमशेदपुर : जमशेदुपर के मानगो पुलिस ने मानगो के पारडीह चौक फिटनेस पार्क से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली शिव मंदिर के पास रहने वाले निखिल हेम्ब्रम उर्फ निखिल हो उर्फ टकला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि 29 अक्टूबर 2021 को मोटर साइकिल की चोरी की गयी थी. इस चोरी को लेकर पुलिस ने छापामारी की और उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.





