जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने वाहन चुराने वाले गिरोह के सदस्य फैजान को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर चोरी की दो स्कूटी और एक बाइक की बरामदगी की गई. वह मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर नौ बागानशाही का रहने वाला है. ( नीचे देखें पूरी खबर)
मानगो थाना क्षेत्र के सुभाष कालोनी निवासी रंजीत यादव की बाइक बैंक आफ इंडिया के पास से चोरी हो गई थी. इस मामले में अज्ञात पर मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने मामले में फैजान को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.




